चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधायें
महिला / पुरुषों के लिए अलग - अलग उपचारगृह
चिकित्सालय में चिकित्सा के लिए महिला एवं पुरुषों की सुविधा की दृष्टि से अलग - अलग उपचार गृह निर्मित हैं ।
भोजनालय
आहार चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा का एक अभिन्न अंग हैं । चिकित्सालय में रोगी के उपचार की दृष्टि से भोजनालय में भोजन का अलग - अलग प्रबंध किया जाता है । भोजन में स्वास्थ्यवर्धक प्राकृतिक आहार , सूप , ताजे फल एवं सब्जियों के रस , हरी सब्जियों , अंकुरित अन्न , सलाद आदि शामिल हैं । इनके उपयोग से जीवनी शक्ति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होकर रोग निवारण में सहायक बनती हैं ।
मिट्टी चिकित्सा
मिट्टी में चूषण की शक्तिहोती है यह शरीर के रोमछिटों के माध्यम से विष को सोखती है और शरीर के आन्तरिक अवयों पर क्रिया - प्रतिक्रिया कर शरीर को रोग मुक्त करती है । चिकित्सालय में रोगानुसार मिट्टी की पट्टी एवं सम्पूर्ण शरीर पर मिट्टी के लेप के अतिरिक्त एलोवेरा । नीम युक्त मिट्टी लेप की व्यवस्था भी उपलब्ध है ।
जल चिकित्सा
बर्फ , जल एवं वाष्य का शरीर की गर्मी घटाने - बढ़ाने , नाड़ी मण्डल द्वारा शरीर के आन्तरिक अवयवों , मांसपेशियों पर वैज्ञानिक विधि से प्रयोग कर उन्हें पुनः सक्रिय किया जाता है । जल चिकित्सा की विभिन्न विधियों जैसे - उष्ण स्नान , स्टीम बाथ , हिप बाथ , जैट बाय , स्पाइनल बाथ , आर्स एण्ड फुट बाथ , वेट शीट पैक , ऊनी , - सूती लपेट आदि के माध्यम से रोगों का उपचार किया जाता है ।
यौगिक षट्कर्म , योगासन एवं प्राणायाम
शारीरिक शोधन एवं मानसिक ऊर्जा प्राप्त करने हेतु चिकित्सालय में शुद्धि क्रियाएं जैसे - जेति , कुंजल आदि तथा रोगानुसार योगासन एवं प्राणायाम इत्यादि का अभ्यास नियमित रूप से कराया जाता है ।
सूर्य किरण चिकित्सा
सूर्य किरणों की स्वास्थ्य वर्धक एवं रोगनाशक शक्ति का प्रमाण हमारे आदि ग्रंथों में मिलता है । अथर्ववेद अनुसार - प्रात काल की सूर्य किरणों से अनेक व्याधियों का नाश होता है । सूर्य रश्मियों में विषेले तत्वों को दूर करने की अद्भुत शक्ति विद्यमान है , इसीलिए शरीर को रोगमुक्त करने हेतु चिकित्सालय में विशेष यंत्र द्वारा सूर्य किरण चिकित्सा तथा धूप स्नान चिकित्सा की व्यवस्था की गयी है ।
रोगानुसार वैज्ञानिक मालिश
मालिश न सिर्फ अनेक रोगों का सफल उपचार है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य एवं सौन्दर्य में भी वृद्धि करती है । मालिश के विभिन्न प्रकारों जैसे - आयुर्वेदिक मसाज , पाउडर मसाज आदि के द्वारा रक्त संचार को नियमित एवं संतुलित कर रोग मुक्त करने हेतु चिकित्सालय में रोग के अनुसार मालिश की व्यवस्था की गयी है ।
प्राकृतिक पंचकर्म क्रियाएं
विभिन्न जीर्ण रोगों के निवारण हेतु प्राकृतिक वमन, प्राकृतिक विरेचन (एनिमा) प्राकृतिक स्वेदन , प्राकृतिक स्नेहन, प्राकृतिक नासिका शोधन आदि क्रियाएँ उपलब्ध |
अन्य सुविधाएं
चिकित्सालय मे शिरोधारा, जानु बस्ति, कटि बस्ति, ग्रीवा बस्ति के अतिरिक्त एक्यूप्रेशर , चुम्बक चिकित्सा , पूर्ण प्राकृतिक वातावरण रोगानुसार उत्तम प्राकृतिक भोजन की सुविधा भी उपलब्ध है ।
इसके अतिरिक्त
- ठहरने हेतु (A/c, Non A/c) अटैच्ड रूम
- रोगनुसार उत्तम प्राकृतिक भोजन उपलब्ध